About Genius Mechanic
Genius Mechanic — जहाँ रुकी आपकी गाड़ी, वहीं पहुँचेगा हमारा मैकेनिक।
Genius Mechanic के बारे में
Genius Mechanic एक आधुनिक वाहन सहायता एवं मैकेनिक बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य वाहन खराब होने की स्थिति में ग्राहकों को उनके नज़दीकी अनुभवी और विश्वसनीय मैकेनिक से तुरंत जोड़ना है।
यदि आपकी बाइक, कार, ऑटो, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, ट्रक या अन्य कोई वाहन रास्ते में खराब हो जाता है, तो आपको किसी मैकेनिक की तलाश में इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। Genius Mechanic App के माध्यम से आप कुछ ही क्लिक में अपनी लोकेशन पर मैकेनिक बुक कर सकते हैं।
हमारा लक्ष्य तेज, सुरक्षित, पारदर्शी और किफायती वाहन सहायता सेवाएँ प्रदान करना है। Genius Mechanic पर पंजीकृत मैकेनिक वाहन की जाँच करने के बाद आवश्यक मरम्मत एवं सेवा शुल्क की जानकारी देते हैं, जिससे ग्राहक पूरी जानकारी के साथ निर्णय ले सकें।
हमारी विशेषताएँ
- घर, सड़क या किसी भी लोकेशन पर मैकेनिक सेवा
- नज़दीकी उपलब्ध मैकेनिक से तुरंत संपर्क
- 24×7 सहायता सेवा
- सुरक्षित ऑनलाइन बुकिंग
- पारदर्शी सेवा प्रक्रिया
- अनुभवी एवं सत्यापित मैकेनिक
- उचित एवं किफायती सेवा शुल्क
- Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
Genius Mechanic का उद्देश्य है — "जहाँ रुकी आपकी गाड़ी, वहीं पहुँचेगा हमारा मैकेनिक।"
