Service Charges & Payment

सेवा शुल्क एवं भुगतान नीति — Service Charges & Payment Policy

सेवा शुल्क एवं भुगतान नीति

Genius Mechanic प्लेटफ़ॉर्म पर वाहन सेवा बुक करने के लिए ग्राहक को पहले निर्धारित बुकिंग शुल्क (Booking Fee) ऑनलाइन भुगतान करना आवश्यक होगा। यह शुल्क केवल मैकेनिक को आपकी लोकेशन तक भेजने और बुकिंग की पुष्टि के लिए लिया जाता है।

मैकेनिक आपकी लोकेशन पर पहुँचने के बाद आपके वाहन की जाँच करेगा और वाहन में आई खराबी, आवश्यक मरम्मत तथा लगने वाले समय के आधार पर कुल सेवा शुल्क बताएगा।

ग्राहक को मैकेनिक द्वारा बताए गए शुल्क को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार होगा। यदि ग्राहक चाहे तो वाहन की जाँच के तुरंत बाद मैकेनिक से बातचीत कर आपसी सहमति के आधार पर शुल्क कम या अधिक तय कर सकता है।

एक बार जब ग्राहक मैकेनिक द्वारा बताए गए या आपसी सहमति से तय किए गए शुल्क को स्वीकार कर देता है और मैकेनिक कार्य प्रारंभ कर देता है, तो ग्राहक उस निर्धारित राशि का भुगतान करने के लिए बाध्य होगा।

वाहन की मरम्मत या सेवा पूर्ण होने के बाद ग्राहक को तय की गई राशि सीधे GENIUS MECHANIC APP को ऑनलाइन भुगतान, UPI, बैंक ट्रांसफर या Mechanic को नकद (Cash) के माध्यम से देनी होगी।

यदि ग्राहक मैकेनिक द्वारा बताए गए शुल्क को स्वीकार नहीं करता है, तो वह मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले सेवा लेने से इंकार कर सकता है। ऐसी स्थिति में बुकिंग शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राहक भुगतान राशि को लेकर विवाद नहीं कर सकेगा, यदि वह पहले ही उस राशि को स्वीकार कर चुका हो।

जब कोई ग्राहक किसी भी सेवा के लिए भुगतान करता है, तो उस भुगतान राशि का 10% कमीशन Genius Mechanic App को प्राप्त होगा तथा शेष 90% राशि संबंधित मैकेनिक के Genius Mechanic Wallet में जमा कर दी जाएगी। मैकेनिक अपने वॉलेट में उपलब्ध राशि को किसी भी समय अपने पंजीकृत बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकता है।


Service Charges & Payment Policy

To book a vehicle service through the Genius Mechanic Platform, customers are required to pay the prescribed Booking Fee online in advance. This fee is charged solely for confirming the booking and dispatching a mechanic to the customer's location.

After arriving at the customer's location, the mechanic will inspect the vehicle and determine the nature of the fault, the required repairs, the estimated time for completion, and the total service charges.

The customer has the right to accept or reject the charges quoted by the mechanic. If desired, the customer may negotiate the service charges directly with the mechanic immediately after the vehicle inspection, and both parties may mutually agree on a revised amount.

Once the customer accepts the charges quoted by the mechanic, or any mutually agreed amount, and the mechanic begins the repair work, the customer shall be obligated to pay the agreed amount in full.

Upon completion of the repair or service, the customer must pay the agreed amount either directly through the Genius Mechanic App via online payment, UPI, or bank transfer, or in cash to the mechanic, as applicable.

If the customer does not agree to the charges quoted by the mechanic, they may refuse the service before the repair work begins. In such cases, the Booking Fee shall not be refunded.

After the repair work has been completed, the customer shall not be entitled to dispute or refuse the agreed service charges if those charges were accepted before the commencement of the work.

Whenever a customer makes a payment for any service, 10% of the total payment amount shall be retained by the Genius Mechanic App as commission, and the remaining 90% shall be credited to the respective mechanic's Genius Mechanic Wallet. The mechanic may transfer the available wallet balance to their registered bank account at any time.